अंत्योदय से राष्ट्र निर्माण तक भाजपा की प्रतिबद्धता - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 28 December 2025

अंत्योदय से राष्ट्र निर्माण तक भाजपा की प्रतिबद्धता


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अंत्योदय से राष्ट्र निर्माण तक भाजपा की प्रतिबद्धता


नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का नगर में प्रथम आगमन रविवार को हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उनका कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पवन पाटीदार ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें भारत भूमि में जन्म लेकर माँ भारती की सेवा करने और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हम भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के मंत्र को आधार बनाकर योजनाएँ तैयार करती है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य करती है। जब योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राही तक पहुँचता है और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, तभी दीनदयाल जी का स्वप्न साकार होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल वोट की राजनीति नहीं करती, बल्कि संकल्प, सेवा और समर्पण की राजनीति करती है। 

पाटीदार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के “एक देश, एक विधान, एक निशान” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प आज साकार हुआ है। कश्मीर में तिरंगे का गौरव और अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने गली-गली सड़क, घर-घर बिजली, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास, संबल योजना, शिक्षा में सुधार एवं महिला सशक्तिकरण जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति को भी सशक्त कर रहा है और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने स्वागत भाषण देते हुए मोर्चा द्वारा जिले में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन के अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता और मोर्चा संगठन हैं।

कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री चंदन साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष संजय रैकवार ने किया। इस अवसर पर सुहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, पूर्व विधायक सविता दीवान, मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, मोर्चा प्रदेश मंत्री राजा राम शिवहरे, मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनिवास गुर्जर, मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री अमित चौधरी, जिला महामंत्री कुंवर सिंह, ज्योति चौरे, मुकेश चंद्र मैना, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here