मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका गुर्जर नर्मदापुरम पहुंची, ली बैठक
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का किया आह्वान
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका गुर्जर रविवार को नर्मदापुरम में संगठनात्मक प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने नर्मदापुरम मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 3 एवं नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 6 पर कार्यकर्ताओं एवं समिति सदस्यों को बैठकों में संबोधित करते हुए डॉ.अलका गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना एवं ज्योति चौरे, कुंवर सिंह यादव, लोकेश तिवारी, गोविंद राय, वंदना दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत एवं सागर शिवहरे सहित बूथ समिति अध्यक्ष, बूथ महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment