कृषि उपज मंडी प्रांगण में धान का भाव 3385 रूपये प्रति क्विंटल बिका कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 22 January 2026

कृषि उपज मंडी प्रांगण में धान का भाव 3385 रूपये प्रति क्विंटल बिका कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आए


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कृषि उपज मंडी प्रांगण में धान का भाव 3385 रूपये प्रति क्विंटल बिका

कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आए 


नर्मदापुरम। कृषि उपज मंडी समिति मण्डी प्रांगण नर्मदापुरम् में 11 दिसंबर 2024 धान बैरायटी (1718) की आवक लगभग 4500 बोरों की रही, गौरतलब है कि घोष विक्रय में व्यापारियों द्वारा बड़ चढ़ प्रतिस्पर्धा से बोली लगाई गई। जिसमें औसत भाव 3300/-रू प्रति क्विंटल रहा, ऊंचे में 3386/ तथा न्यूनतम भाव 2800/- रू प्रति क्विंटल रहा, तथा मक्का की आवक 400 बोरे रही, जिसका औसत भाव 2180/- एवं न्यूनतम भाव 2100/- अधिकतम भाव 2200/- रू प्रति क्विंटल रहा। 

जिले की अन्य मंडियों से नर्मदापुरम में धान बैरायटी 1718 का अच्छा भाव दर्ज किया गया। घोष विक्रय होते ही तौल प्रारम्भ कराई, जिससे किसान कम से कम समय में अपनी कृषि उपज विक्रय कार्य पूर्ण हुआ। मण्डी नर्मदापुरम के भाव तथा व्यवस्थाओं से किसानों में संतोष नजर आया। मण्डी सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि किसान भाईयों से अपील है, कि प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य, सही तौल व नियमानुसार भुगतान के लिये अधिक से अधिक कृषि उपज, मण्डी प्रांगण नर्मदापुरम में विक्रय हेतु लावें।

No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here