मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
23 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद
दिग्विजय सिंह का जिले के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांमती में होगा आगमन
नर्मदा पुरम। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांमती में 23 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे ग्राम वासियों के बीच बैठकर ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन की प्रक्रिया में भाग लेंगे एवं ग्राम वासियों से संवाद करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा की जिले की सभी ग्राम पंचायत में कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। और इस प्रक्रिया में प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेता जिले के अनेक ग्रामो में पहुंचकर इस प्रक्रिया में भाग लेंगे सुहागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधीर ठाकुर ने समस्त कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में 23 जनवरी दिन शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे ग्राम कांमती पहुंचने की अपील की है।
यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने कहां कि जिले में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन से जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी निश्चित ही आने वाले समय में जिले में कांग्रेस का परचम लहराएगा।

No comments:
Post a Comment