जिला रेडक्रॉस द्वारा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अब तक 460 लोगों की जांच - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 23 January 2026

जिला रेडक्रॉस द्वारा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अब तक 460 लोगों की जांच


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जिला रेडक्रॉस द्वारा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अब तक 460 लोगों की जांच


नर्मदापुरम। भारतीय रेडक्रॉस समिति द्वारा जिले में कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता के उद्देश्य से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्ष सुश्री सोनिया मीना के निर्देश तथा चेयरमैन अरुण शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. राजेश माहेश्वरी एवं डॉ. हर्षल काबरे (सचिव) सहित जिला प्रबंध समिति का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

“स्वस्थ नागरिक, बेहतर कार्यक्षमता, सशक्त अर्थव्यवस्था” की थीम पर आयोजित इन शिविरों का शुभारंभ 8 जनवरी 2026 को किया गया था, जो निरंतर जारी हैं। शिविरों में कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर (BP), शुगर, हाइट, वेट तथा बीएमआई (BMI) सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें अपने शारीरिक स्वास्थ्य की जानकारी मिल सके और समय रहते आवश्यक सावधानियां अपनाई जा सकें। इसी क्रम में एसएनजी स्कूल एवं पं. रामलाल शर्मा स्मृति स्कूल, नर्मदापुरम में भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए, जहां शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों द्वारा संतुलित जीवनशैली, आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

अब तक आयोजित 8 शिविरों के माध्यम से 460 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। आगामी समय में भी ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी से अरुण शर्मा, सचिव डॉहर्षल काबरे, डॉ. आर.माहेश्वरी, गौरव सेठ, उदित द्विवेदी, अनिल अग्रवाल, नीरजा फौजदार, अमीन राईन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से जय वर्मा भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य परीक्षण में पैरामेडिकल टीम के सदस्य शेरसिंह बड़कुर, योगेश गोस्वामी, वंदना यादव, तनिषा, अनामिका यादव, संजना, प्रीति सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here