सीएमएचओ कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 23 January 2026

सीएमएचओ कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सीएमएचओ कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ


नर्मदापुरम। शुक्रवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), नर्मदापुरम में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. संजय पुरोहित, जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएमएचओ डॉ. गेहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है, किंतु इस वर्ष 25 जनवरी को सामान्य अवकाश होने के कारण शपथ कार्यक्रम 23 जनवरी को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने यह शपथ ली कि वे भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here