मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
77 वां गणतंत्र दिवस मनाया, जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया
नर्मदापुरम । जिला कांग्रेस परिवार ने 26 जनवरी को 77 वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कार्यालय में झंडा वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सक्सेना, मोहन झलिया ,एन एस चौहान, एवं शंकर लाल परदेसी का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्बारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व संगठक मोहन झलिया, अशोक सक्सेना, एन एस चौहान, कमल चौधरी, शंकर लाल परदेसी, शेख रमजान, रामनारायण गौर, गजानन तिवारी, राजेंद्र मालवीय, शैलेंद्र पाठक ,अशोक परसाई, अनिल सोनकिया, रजनीकांत सोनकर, मुन्ना सिद्दीक भाई जान, नरेश चौहान, दिलीप गोस्वामी, लखन राठौर, अनिल बस्तरवार, संजय ठाकुर ,हरीश अग्रवाल, भारत राजपूत, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, रवि अग्रवाल, विक्रांत बडकुर, लाली सलूजा, जमील भाईजान, स्पर्श चौधरी, सविता बस्तरबार, नसीम खान, आशा सोनी, वंदना ओझा, विनीता बस्तरवार ,नेहा चावरे, प्रीति यादव, निखित गोलंदास, रविंद्र पटेरिया, चंदन बाथरी, गुफरान अंसारी, राम शंकर सोनकर, संतोष चौरे , राजेंद्र गोस्वामी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अतुल तिवारी, अमल सरकार, प्रवीण गांधी, कन्हैयालाल बामने, मनमोहन यादव, गोपाल कृष्ण राजपूत, लच्छू भैया, चंदू दुबे, सुशील बस्तरवार, शेख रफीक पप्पू भाई जान, यूनिस पठान ,राहुल वर्मा, किशोर देवल, सोनू बकोरिया, आकाश कुशराम, संतोष मालवीय, इमरान गोलंदास, संतोष बामने, बसंत आश्ररे, सुरेंद्र सुरेश पथोरिया, भवानी रैकवार, राजीव यादव, अनुज सोनकर, राजेंद्र बस्तरवार, विनोद बामने, दीपक चौधरी, अमित शर्मा, शिव प्रसाद तिवारी आदि कांग्रेसजन विशेष रूप से उपस्थित थे। झंडा वंदन के तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम सबको एक होकर काम करना चाहिए और महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलकर हर संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा वंदे मातरम भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहे, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहे, जैसे गगन भेदी नारे लगाए गए। सुबह से जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जनों का आना प्रारंभ हो गया था। इस अवसर पर कांग्रेस जनों में भारी उत्साह देखा गया

No comments:
Post a Comment