आन बान शान से फहराया तिरंगा, प्राचार्य ने प्रतिभा शाली बच्चों को पुरस्कृत किया संस्था के स्टाफ द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व पर जन समुदाय को ज्ञान वर्धक जानकारियां दी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 26 January 2026

आन बान शान से फहराया तिरंगा, प्राचार्य ने प्रतिभा शाली बच्चों को पुरस्कृत किया संस्था के स्टाफ द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व पर जन समुदाय को ज्ञान वर्धक जानकारियां दी



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

आन बान शान से फहराया तिरंगा, प्राचार्य ने प्रतिभा शाली बच्चों को पुरस्कृत किया

संस्था के स्टाफ द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व पर जन समुदाय को ज्ञान वर्धक जानकारियां दी 


नर्मदा पुरम। सांदीपनी,शासकीय कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व पर संस्था के प्राचार्य सदीपन नीखर ने मां सरस्वती का पूजन कर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित लोगों के द्वारा जय घोष के गगन भेदी नारे लगाए गए । इस अवसर पर संस्था के स्टाफ द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व पर जन समुदाय को ज्ञान वर्धक जानकारियां दी गई।

  संस्था प्राचार्य संदीपन नीखर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह राष्ट्र उन आदर्शों सिद्धांतों, से लेकर राष्ट्र भावना की, अनमोल, त्याग और वीरगति प्राप्त महान क्रांतिकारी शहीदों के त्याग बलिदान समर्पण से ही संभव हुआ है उनकी निष्ठा समर्पण परिश्रम मेहनत देश भक्ति की लगन ने राष्ट्र हित सर्वोपरि प्राथमिकता देकर अपना जीवन की घर परिवार कुटुंब समाज को दर किनार कर राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, संस्था के होनहार प्रतिभा शाली विधार्थियो को संस्था प्राचार्य द्वारा ट्रॉफी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी के प्रति संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता संतोष कुमार साहू ने आभार माना कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद गिरी ने किया ।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here