पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 26 January 2026

पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस


नर्मदापुरम। पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल में 26 जनवरी को भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की शान और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ, भाषण, देशभक्ति गीत एवं नृत्यकला की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से एकता, अखंडता तथा संविधान के मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हर्षल कावरे उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति संचालक अरुण शर्मा संतोष व्यास एवं सत्यम अदालिया की विशिष्ट उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन एवं मार्गदर्शन विद्यालय के प्राचार्य  सुधीर मिश्रा एवं श्रीमती निशा चौबे के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन एवं संविधान के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here