समेरिटंस ग्रुप के विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 26 January 2026

समेरिटंस ग्रुप के विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस





मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


समेरिटंस ग्रुप के विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस 



नर्मदापुरम। समेरिटंस ग्रुप के विद्यालयों में गणतंत्र दिवस उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समूह के विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समूह के जुमेराती विद्यालय, माखन नगर, सोहागपुर, पिपरिया, इटारसी, सिवनी मालवा और बायां विद्यालय में गणतंत्र दिवस की धूम रही।

समूह की मुख्य शाखा सांदीपनी परिसर विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के महान संत पद्मश्री बलिआ बाबा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस राष्ट्र के लिए सबसे बड़े त्यौहार हैं। उन्होंने समेरिटंस विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आज इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। 

कार्यक्रम में शिवम् शेलम समिति के चेयरमैन अधिवक्ता प्रशांत हरने, धर्माचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर, बाबाजी प्रसाद दास, डॉ प्रकाश चंद्र उपाध्याय, डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत सहित सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here