हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाईं आस्था की डुबकी अल सुबह से लेकर देर तक चलता रहा स्नान का क्रम पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 January 2026

हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाईं आस्था की डुबकी अल सुबह से लेकर देर तक चलता रहा स्नान का क्रम पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम




मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाईं आस्था की डुबकी 

अल सुबह से लेकर देर तक चलता रहा स्नान का क्रम 

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम 



नर्मदा पुरम। मकर संक्रांति का पर्व बुधवार रात से प्रारंभ होने के कारण गुरुवार अल सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर कर आस्था की डुबकी लगाई और गरीबों को यथा शक्ति दान पुण्य दिया।

 इस दौरान शहर सहित अन्य स्थानों से आए लोगों ने सेठानी घाट, कोरी घाट, विवेकानंद घाट, पोस्ट आफिस घाट, मंगलवारा घाट सहित खराघाट गोदरी घाट पर स्नान किया और भगवान सत्यनारायण की विधि विधान से पूजा अर्चना की। पंडित विजय परसाईं ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर मां नर्मदा में स्नान कर दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर शहर में अनेकों जगह पर भंडारे भी किए गए साथ ही कुछ स्थानों पर खिचड़ी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने इस जगह पर अधिक संख्या में उपस्थित हो कर महाप्रसादी को ग्रहण किया। मकर संक्रांति पर्व पर रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैंड पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here