कमिश्नर ने संभाग की निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 7 January 2026

कमिश्नर ने संभाग की निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की

 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कमिश्नर ने संभाग की निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की


नर्मदापुरम// नर्मदा पुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने बुधवार को तवा नगर में नर्मदा पुरम संभाग की निर्माणाधीन वृहद्ध सिंचाई परियोजनाओं, चिन्हित वृहद परियोजनाओं एवं अप्रारंभ सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नर्मदा पुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन,,संयुक्त आयुक्त विकास जी सी दोहर, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग राजाराम मीना, ए सी जल संसाधन श्री वामनकर सहित जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि तवा परियोजना संभाग इटारसी, हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी, जल संसाधन संभाग हरदा, पिपरिया शाखा नहर संभाग सोहागपुर, तवा नहर संभाग सिवनी मालवा, जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 बैतूल एवं जल संसाधन संभाग मुलताई मैं स्थित नहरो से हरदा बैतूल एवं नर्मदा पुरम जिले में सिंचाई की जाती है। बताया गया कि वृहद सिंचाई परियोजना झारबीड़ा उद्ववहन सिंचाई परियोजना एवं मध्यम सिंचाई परियोजना वर्धा जलाशय, निरगुण जलाशय, शीतल झीरी परियोजना, घोघरी परियोजना, गढि मध्यम परियोजना, मेढा मध्यम परियोजना, डोकरी खेड़ा उद्ववहन सिंचाई परियोजना के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। सभी परियोजनाएं प्रगति रत है वही लघु परियोजनाएं जैसे चकोरा जलाशय, गागई जलाशय, खैरी जलाशय, लिहदा जलाशय, रिधोरा जलाशय, मोरखा बैराज, प्रभु ढाना जलाशय, पाथा खेड़ा नहर रहित एवं चादकिया लघु सिंचाई जलाशय है जिनका निर्माण कार्य भी प्रगति रत है। बताया गया कि मेढा जलाशय का निर्माण कार्य जून 2027 तक पूरा कर दिया जाएगा। कुछ गांव का पुनर्वास करना है जिसके लिए आवश्यक राशि प्राप्त हो चुकी है। वन विभाग से भी नक्शा सुधार की कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नर श्री तिवारी ने प्रायः नहरों में साफ सफाई न होने की शिकायत प्राप्त होने पर कहां की नहरो में मरम्मत एवं झाड़ झाड़ियां की साफ सफाई का कार्य मूंग की फसल के समय किया जाए जब नहर खाली रहती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मिलने वाले डेढ़ महीने का समय नहरो की साफ सफाई के लिए पर्याप्त है। कमिश्नर ने कहा कि नहर के मेंटेनेंस का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। रिपेयर का कार्य भी किया जाए।

बताया गया कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शहीद इलाप सिंह, दूधी परियोजना, चिंकी बोरास परियोजना, मोरंड गंजाल परियोजना आती है। चिंकी बोरास परियोजना निर्माणाधीन है वही दूधी परियोजना वन एवं पर्यावरण स्वीकृति के लिए प्रक्रियाधीन है मोरंड गंजाल योजना भी वन एवं पर्यावरण स्वीकृति के अंतर्गत प्रक्रियाधिन है। शहीद इलाप सिंह परियोजना के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। उक्त सभी परियोजनाएं नर्मदा पुरम हरदा खंडवा नरसिंहपुर रायसेन छिंदवाड़ा तक विस्तृत है।

कमिश्नर ने निर्देश दिए की जिन परियोजनाओं के लिए भू अर्जन की कार्रवाई की जानी है उसमे भू अर्जन की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए। पुनर्वास एवं वन अनुमति की कार्रवाई भी नियम अनुसार सुनिश्चित की जाए।


No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here