एक भारतीय आत्मा' को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर गूंजीं माखनलाल चतुर्वेदी की कविताएँ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 30 January 2026

एक भारतीय आत्मा' को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर गूंजीं माखनलाल चतुर्वेदी की कविताएँ


    एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 

'

एक भारतीय आत्मा' को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि,

 पुण्यतिथि पर गूंजीं माखनलाल चतुर्वेदी की कविताएँ


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। कलम के सिपाही और राष्ट्रप्रेम के पर्याय पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर आज नर्मदापुरम का पत्रकार जगत एक सूत्र में बंधा नजर आया। पीपल चौक स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पत्रकार भवन में नर्मदांचल पत्रकार संघ द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ 'दादा' की विरासत और उनके आदर्शों को याद किया गया।

पुष्पहार से दी गई भावांजलि

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में माखनलाल जी के व्यक्तित्व की गहराईयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी पत्रकारिता सत्ता से सवाल करने और राष्ट्र को जगाने का माध्यम थी। तिवारी जी ने युवाओं से उनकी निर्भीक लेखनी को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कविताओं में जीवंत हुई चतुर्वेदी जी की लेखनी

श्रद्धांजलि सभा को विशेष बनाते हुए पत्रकार सौरभ तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी जी की अमर कविताओं का पाठ किया। उनकी पंक्तियों के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को उस दौर के संघर्ष और लेखनी की शक्ति का बोध कराया गया।

एकजुट हुआ पत्रकार जगत

इस अवसर पर पत्रकारिता धर्म और पंडित जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से: सौरभ तिवारी, विजय कुम्भारे, पुरुषोत्तम मालवीय, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक मालवीय, गोलू अवस्थी, मनोज सोनी, महेश यादव,  नेहा थापक, अंशुल पांडे, एन डी दीक्षित, दयाराम फौजदार, अधिवक्ता अनूप तोमर, मनोज चौरे, मनीष दुबे, अधिवक्ता मनोज जाराठेसहित बड़ी संख्या में मीडिया जगत से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में महान साहित्यकार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here