जनसुनवाई में 100 आवेदनों पर हुई सुनवाई, श्रम, वित्ता, राजस्वक, अनुकंपा नियुक्ति जैसे अन्ये आवेदनों पर हुई सुनवाई अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करनें के दिये निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 24 February 2026

जनसुनवाई में 100 आवेदनों पर हुई सुनवाई, श्रम, वित्ता, राजस्वक, अनुकंपा नियुक्ति जैसे अन्ये आवेदनों पर हुई सुनवाई अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करनें के दिये निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जनसुनवाई में 100 आवेदनों पर हुई सुनवाई,

श्रम, वित्ता, राजस्वक, अनुकंपा नियुक्ति जैसे अन्ये आवेदनों पर हुई सुनवाई

अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करनें के दिये निर्देश


नर्मदापुरम// जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल जैन ने आमजन की समस्याओं का परीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदनो का समाधान किया। श्री जैन ने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए कुल 100 आवेदनों का समाधान किया गया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को जनसुनवाई में आए ग्राम-दहलवाड़ा तहसील-बनखेड़ी निवासी शिवम राय ने उनके पिता के स्थान पर ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किये जाने के सम्बन्ध मे आवेदन दिया। जिस पर श्री जैन ने सम्बन्धित अधिकारी को समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले मे डोलरिया निवासी रवि प्रसाद बनवारी ने आवास योजना का लाभ प्रदाय करने के लिए आवेदन दिया।जिस पर श्री जैन ने मुख्य कार्यालय अधिकारी जनपद डोलरिया को उचित सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।

इसी प्रकार कृषि-भूमि सीमांकन, अतिक्रमण की समस्या, नजूल रिकॉर्ड अद्यतन, पट्टा वितरण, अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती डॉ.बबीता राठौर, डिप्टी कलेक्टर नीता कोरी सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिठाई खोवा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की जांच की चलित खाद्य प्रयोगशाला से 27 नमूनों की स्पॉट पर ही जांच की गई सभी व्यावसायियों को साफ सफाई के निर्देश दिए गए

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिठाई खोवा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की जांच की चल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here