किसान महा चौपाल में जिले से 4000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भाग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 24 February 2026

किसान महा चौपाल में जिले से 4000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भाग


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 किसान महा चौपाल में जिले से 4000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भाग


नर्मदा पुरम।  ट्रेड डील के विरोध में किसानों की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक किसान महा चौपाल का आयोजन भोपाल में किया गया।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेता गणों ने केंद्र एवं राज्य की सरकार को जनहित विरोधी बताया। इससे पूर्व सुबह ही से इटारसी शहर के जयस्तम चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एकत्रित होना शुरू हो गया था। 

नर्मदापुरम जिले से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में पिपरिया विधानसभा, सुहागपुर विधानसभा, नर्मदापुरम विधानसभा, सिवनी मालवा विधानसभा  क्षेत्र से ग्रामीण एवं शहर से भारी संख्या में कांग्रेस जनों ने भोपाल पहुंचकर इस जन आंदोलन में भाग लिया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। 

 किसान महा चौपाल में भारी संख्या मे उपस्थिति दर्ज कराने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार प्रकट किया 

भोपाल में आयोजित किसान महा चौपाल में नर्मदापुरम जिले से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनी मालवा से भारी संख्या में आपने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम आप सभी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करती है। और आशा करती है कि भविष्य में भी आप सभी का स्नेह प्रेम इसी प्रकार बना रहेगा आप सभी ने अपनी एकता का परिचय देते हुए अल्प समय में से अनमोल समय प्रदान किया जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदा पुरम आप सभी का पुनः आभार व्यक्त करती है।

No comments:

Post a Comment

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिठाई खोवा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की जांच की चलित खाद्य प्रयोगशाला से 27 नमूनों की स्पॉट पर ही जांच की गई सभी व्यावसायियों को साफ सफाई के निर्देश दिए गए

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिठाई खोवा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की जांच की चल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here