वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 24 February 2026

वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को


नर्मदापुरम// राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार, 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत होगी, जो तहसील स्तर के न्यायालयों से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक पूरे भारत में आयोजित की जाएगी।

इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरण रखे जाएंगे, जिनमें आपराधिक मामले, विद्युत चोरी, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक प्रकरण, सिविल, भू-अर्जन आदि शामिल हैं। इसके अलावा, ऐसे प्रकरण जो न्यायालय में नहीं पहुंचे हैं, उन्हें भी प्रीलिटिगेशन के तौर पर इस लोक अदालत में निपटाया जाएगा, जिनमें जलकर, संपत्तिकर, बैंक ऋण वसूली, ट्रेफिक चालान, टेलीफोन बिल बकाया, विद्युत बिल बकाया आदि के मामले शामिल हैं।

इस लोक अदालत में संबंधित विभागों द्वारा अधिभार में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के सचिव विजय कुमार पाठक ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते और सुलह के आधार पर प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिठाई खोवा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की जांच की चलित खाद्य प्रयोगशाला से 27 नमूनों की स्पॉट पर ही जांच की गई सभी व्यावसायियों को साफ सफाई के निर्देश दिए गए

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिठाई खोवा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की जांच की चल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here