मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सफलतापूर्वक हुआ समापन
युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है जिससे युवा वर्ग उन्नति की ओर बढ़े- श्री कुमारे तहसीलदार
रोजगार मेले में शासकीय विभागों के साथ प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं को रोजगार हेतु जॉब ऑफर की
कंपनी द्वारा रोजगार में 219 छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता स्तर पर चयनित किया एवं स्वरोजगार योजना के तहत 10 को लाभान्वित किया
नर्मदा पुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में बुधवार को रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नायब तहसीलदार श्री कुमरे, प्राचार्य डॉ नीता राजपूत,रोजगार अधिकारी श्याम कुमार धुर्वे एवं प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी एवं श्रीमती कामधेनु पटोदिया द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
जिसमे जिला रोजगार कार्यालय प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण रोजगार मेले की व्यवस्था संपन्न हुई । उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए नायब तहसीलदार श्री कुमरे ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है जिससे युवा वर्ग उन्नति की ओर बढ़े । साथ ही मेले में शामिल सभी युवाओं के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। प्राचार्य डॉ नीता राजपूत ने कहां कि युवा संगम के माध्यम से आज आत्म। निर्भरता का दीप प्रज्वलित होने जा रहा है शासन की रोजगार परक योजनाओं में स्वरोजगार, रोजगार एवं प्रशिक्षण एक ही स्थान पर प्राप्त हो रहा है रोजगार मेला एक पूल है जो शिक्षा और रोजगार को जोड़ता है।
रोजगार मेले में शासकीय विभागों के साथ प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं को रोजगार हेतु जॉब ऑफर की। इसमें विद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर श्रीमती संध्या उपाध्याय संचालन डॉ राधा आशीष पांडे एवं आभार डॉ सतीश ठाकरे ने व्यक्त किया।एवं कॉलेज आशीष पांडे, डॉ प्रवीण कुशवाहा डॉ सौरभ तिवारी राकेश अहिरवार के । मुख्य अतिथि द्वारा स्टॉल भ्रमण कर चर्चा की जिससे अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान किया जा सके।
जिसमें से मेला मे कुल 300 छात्र एवं छात्राऐं उपस्थित हुए। जिसमें कंपनी एवं शासकीय विभागों ने स्टॉल लगाया। जिसमें से कंपनी द्वारा रोजगार में 219 छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता स्तर पर चयनित किया गया। एवं स्वरोजगार योजना के तहत 10 को लाभान्वित किया गया। कुल 229 छात्र एवं छात्राओ को लाभान्वित किया गया। विभाग द्वारा 72 छात्र एवं छात्राओं की जॉच की गयी डॉ अपेक्षा भावसार डॉ विवेक वर्मा श्रीमती शीला काजले, श्रीमती गीता राजपूत, त्रिलोक मनवारे कर्मचारी उपस्थित रहे



No comments:
Post a Comment