नई परिवहन नीति को लेकर बस संचालकों की 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल, सौंपा ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 February 2026

नई परिवहन नीति को लेकर बस संचालकों की 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल, सौंपा ज्ञापन





 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नई परिवहन नीति को लेकर बस संचालकों की 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल, सौंपा ज्ञापन 

 

एके एन न्यूज नर्मदापुरम। प्रदेश सरकार की नई परिवहन नीति के खिलाफ बस संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। नर्मदापुरम बस एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को बस संचालकों ने शासन की प्रस्तावित नीति का विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा और मांगें नहीं मानी जाने पर आगामी 2 मार्च से बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। बस संचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में सागर में आयोजित बस मालिकों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि स्टेज कैरिज बसों के संचालन के लिए लाई जा रही नई नीति बस उद्योग को कमजोर करने वाली और दमनकारी है। बस संचालकों ने 24 दिसंबर 2025 को राजपत्र में प्रकाशित प्रारूप नीति को तत्काल वापस लेने तथा 29 जनवरी 2026 को प्रकाशित संशोधन को निरस्त करने की भी मांग की है।

एसोसिएशन के संरक्षक राकेश फौजदार एवं अध्यक्ष संजय शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में प्रदेश में लागू व्यवस्था को यथावत रखा जाए, ताकि यात्रियों और बस उद्योग दोनों को परेशानी न हो। बस मालिकों ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेश भर में बस संचालन ठप्प कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से एसोसिएशन के संरक्षक राकेश फौजदार, अध्यक्ष संजय शिवहरे, गगन शिवहरे, रमाकांत वर्मा, नितेश मालवीय, विजेन्द्र संकुल, शहनवाज खान, उमेश गोयल, विनोद, शैलेन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण अधिक संख्या में उपस्थित रहे। बस संचालकों का कहना है कि स्टेज कैरिज बसों के संचालन बाबत लाई जा रही नई दमन कारी नीति के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है और यह भी कहा है कि इस कारवाई से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी का जिम्मेदार शासन रहेगा।


No comments:

Post a Comment

आज से नौतपा शुरू, भीषण गर्मी पड़ने की संभावना, सतर्क और सावधान रहें प्रदेश के कुछ स्थानों में अलर्ट जारी, लू चलेगी

  आज से नौतपा शुरू, भीषण गर्मी पड़ने की संभावना, सतर्क और सावधान रहें  प्रदेश के कुछ स्थानों में अलर्ट जारी, लू चलेगी  नर्मदा पुरम। नौतपा हो...

Post Top Ad

Responsive Ads Here