महिला द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगने का आरोप युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 February 2026

महिला द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगने का आरोप युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 

 

 महिला द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगने का आरोप

 युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत 

परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की


नर्मदापुरम। शहर के बालागंज मोहल्ले में एक 27 वर्षीय युवक शैलेंद्र जाटव ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार युवक का भोपाल में उपचार चल रहा था इसी दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला 15 लाख रुपये के लोन दिलाने के नाम पर एक महिला द्वारा 3 लाख रुपये ठगने और युवक पर कर्जदारों के लगातार दबाव बनाने से जुड़ा हुआ है। 

गौरतलब है कि मृतक के परिजन चाचा दुलारे जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि शैलेंद्र पुष्पक लॉज के सामने बैग की दुकान पर काम करता था। वहीं शनिवार रात को उसे काले महादेव मंदिर के पास से गंभीर हालत में लाया गया था, वहीं डॉक्टर द्वारा जहर पीने की पुष्टि की गई थी। उसे गंभीर हालत में भोपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला द्वारा लोन दिलाने के बहाने 3 लाख रुपये लिए थे, जो शैलेंद्र ने कुछ लोगों से उधार लेकर दिए। बाद में कर्जदारों द्वारा लगातार उसे परेशान किया, जिससे वह तनाव में था। युवक के परिजन अब हत्या की भी आशंका जता रहे है।

वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर सीधे नर्मदापुरम कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाने के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई और जमकर नारेबाजी की। कोतवाली पुलिस एसआई हेमंत निशोद ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार जहर पीने की बात है। अगर किसी के दबाव से यह कदम उठाया गया तो उचित कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

महिला द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगने का आरोप युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम     महिला द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगने का आरोप  युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत  परिजनों ने थ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here