मेला स्थल पर लगी दुकानों पर किया स्पाट फाइन, 51 हजार रुपए से अधिक का किया जुर्माना दुकानदारों को दुकान हटाने दी अंतिम समझाइश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 24 February 2026

मेला स्थल पर लगी दुकानों पर किया स्पाट फाइन, 51 हजार रुपए से अधिक का किया जुर्माना दुकानदारों को दुकान हटाने दी अंतिम समझाइश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मेला स्थल पर लगी दुकानों पर किया स्पाट फाइन, 51 हजार रुपए से अधिक का किया जुर्माना

दुकानदारों को दुकान हटाने दी अंतिम समझाइश


नर्मदापुरम्। मेला ग्रांउड पर मेले की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी अवैध रूप से दुकानें लगाकर बैठे हुए दुकानदारों पर मंगलवार को नगरपालिका की टीम द्वारा गंदगी और कचरा फैलाने पर स्पाट फाइन किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि जल्द से जल्द अपनी दुकानें मेला स्थल से हटा लें। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने नेतृत्व में नपा की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। 

कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। श्री सोनी ने बताया कि मेला अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी दुकान लगाए हुए दुकानदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। आगामी मेले के आयोजन के दौरान इन्हें दुकानें आवंटित नहीं की जाएगी। 51 हजार रुपए से अधिक  का स्पाट फाइन किया गया है और दुकान हटाने की अंतिम चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान एआरई रवि सूर्यवंशी, मूर्तिसिंह राजपूत, सुनील राठौर, सुनील अवस्थी, राजेश गोस्वामी और अतिक्रमण दल सहप्रभारी सुनील राजपूत शामिल थे। 

खेल प्रेमियों में हर्ष 

 खेल मैदान पर गंदगी फैलाने पर खेल प्रेमियों द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। आज नगरपालिका द्वारा की गई कार्रवाई से खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

कार्तिक मास की पूर्णिमा, देव दीपावली पर कसेरा समाज धर्मशाला में दीप दान का कार्यक्रम संपन्न यह कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अतुल सेठा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश  कार्तिक मास की पूर्णिमा, देव दीपावली पर कसेरा समाज धर्मशाला में दीप दान का कार्यक्रम संपन्न  यह कार्यक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here