मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सांसद ने उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कार्यक्रम एमपी एग्रो फार्म माखननगर में आयोजित किया गया
नर्मदा पुरम। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के घटक मिशन प्रबंधन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत लगभग सात सौ कृषकों का दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ 24 फरवरी 2026 को एमपी एग्रो फार्म माखननगर में सांसद दर्शन सिंह चौधरी के कर कमलो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पीयूष शर्मा, अजीत मण्डलोई सभापति जिला कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत, श्रीमति सावित्री बाई परनामे जनपद अध्यक्ष माखननगर, निखलेश चतुर्वेदी, योगेन्द्र सिंह राजपुत, विपिन यादव, कुवर सिंह यादव, मनीष चतुर्वेदी आदि जन प्रतिनिधी गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को श्रीमति रीता उईके उप संचालक उद्यान नर्मदापुरम के द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत सत्कार कर प्रांरभ किया गया। तत्पश्चात उप संचालक उद्यान द्वारा जिले में संचालित विभागीय योजनाओं सब्जी, मसाला, पुष्प, फल, मखाना, माईक्रो इरीगेशन PMFME आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला स्तरीय सेमीनार के प्रथम दिवस में कृषि विज्ञान केन्द्र छिंदवाड़ा आरएल राउत के द्वारा मखाना की खेती के वारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के वैज्ञानिक डाॅ.विजय अग्रवाल, जिला रिसोर्स पर्सन सुमन्त निवारे, सुश्री विजयालक्ष्मी, के द्वारा उपस्थित कृषकों को हाईटेक हार्टिकल्चर, जैविक खेती, पाॅली हाउस में सब्जी /फूल उत्पादन, प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना जिसमें जिलें के कृषको, उद्यमी एवं स्वसहायता समूहों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत प्रसंस्करण इकाई की स्थापना संबंधी प्रशिक्षण एवं योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान सहायता इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई। सांसद के द्वारा सृष्टि हार्टिकल्चर के बागवानी से संबंधित पुस्तिका का विमोचन एवं उपस्थित कृषकोें को खेती से संबंधित शासन की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई।
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधी पीयूष शर्मा, अजीत मण्डलोई, श्रीमति सावित्री बाई परनामे के द्वारा कृषको को उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओ मखाना की खेती हाईटेक हार्टिकल्चर, जैविक खेती आदि के वारे में विस्तार से संबोधित किया गया। एमपी एग्रो में मखाना प्रदर्शन प्लाट, उद्यानिकी विभाग के स्टाल, पुष्प प्रदर्शनी सृष्टि हार्टिकल्चर, आजीविका मिषन, माईक्रो इरीगेशन अंतर्गत विभिन्न संस्थाओ PMFME के उत्पादो के स्टाल कार्यक्रम में लगाये गये जिनका अतिथिगणो एवं कृषको द्वारा अवलोकन किया गया ।
जिला स्तरीय कार्यक्रम संचालन श्रीमति आरती चौरे, केके रघुवंशी एवं सुश्री विजयालक्ष्मी बलवडें के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उद्यानिकी विभाग के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी, एमपी एग्रो माखननगर, आजीविका मिशन के अधिकारी /कर्मचारी सहित अन्य जिलो छिंदवाड़ा ,सिवनी, बालाघाट, रायसेन के कृषक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्षन श्रीमति रीता उईके उप संचालक उद्यान नर्मदापुरम द्वारा किया गया। साथ ही द्वितीय दिवस 25 फरवरी 2026 को कृषको के लिये वैज्ञानिक एवं तकनीकी सत्र का आयोजन किया जावेगा जिसमे मखाना की खेती, नर्सरी उत्पादन मखाना के बाजार व्यवस्था एवं कृषको को प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जावेगा।




No comments:
Post a Comment