क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के द्वारा आज मनाई जाएगी शिवाजी महाराज की जयंती शिवाजी चौक पर एकत्रित होंगे शहर के गणमान्य नागरिक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 18 February 2026

क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के द्वारा आज मनाई जाएगी शिवाजी महाराज की जयंती शिवाजी चौक पर एकत्रित होंगे शहर के गणमान्य नागरिक


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के द्वारा आज मनाई जाएगी शिवाजी महाराज की जयंती 

शिवाजी चौक पर एकत्रित होंगे शहर के गणमान्य नागरिक 


नर्मदापुरम। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के द्वारा गुरूवार को प्रात: 10 बजे से शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भक्ति भाव के साथ समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। इस संबंध में आयोजन समिति के समाजसेवी कमल राव चव्हाण ने बताया कि शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर संगठन के पदाधिकारी व सदस्यगण जयंती समारोह में एकत्रित होंगे।  

इस मौके पर संगठन द्वारा एक प्रस्ताव पास कर जनप्रतिनिधियों से मांग की जाएगी कि शिवाजी चौक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज एक महान देशभक्त और कुशल प्रशासक रहे हैं। उनकी वीरता के किस्से पूरा देश ही नहीं विश्व जानता है। हर बड़े शहरों में शिवाजी महाराज की याद में मूर्ति की स्थापना की गई है। नर्मदापुरम भी संभाग मुख्यालय है। यहां पर भी देश भक्त शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाना चाहिए।



No comments:

Post a Comment

एसपीएम के डीजीएम श्री भावसार आईआईएम, इंदौर में विशिष्ट कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए गए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसपीएम के डीजीएम श्री भावसार आईआईएम, इंदौर में  विशिष्ट कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए गए  नर्मदा पुरम। आईआईएम इंदौर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here