नपा ने संकल्प से समाधान शिविर लगाया नागरिकों ने कर जमा किया और समस्याओं का समाधान कराया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 20 February 2026

नपा ने संकल्प से समाधान शिविर लगाया नागरिकों ने कर जमा किया और समस्याओं का समाधान कराया

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

नपा ने संकल्प से समाधान शिविर लगाया 

नागरिकों ने कर जमा किया और समस्याओं का समाधान कराया 


 नर्मदापुरम्। शासन के निर्देशानुसार नगरपालिका द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उससे लाभांवित करने के उद्देश्य से वार्ड में संकल्प से समाधान अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को कोठी बाजार स्थित पोस्ट आफिस के सामने शिविर लगाया गया था। जिसमें वार्ड 07, 08, 09, 10, 11, 12 के नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं का समाधान भी कराया साथ ही कर जमा कर किया गया। संकल्प से समाधान अभियान के तहत आपके द्वार नगरपालिका की टीम पहुंच रही है।  

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में वार्ड  उपयंत्री रीना गुप्ता, राजस्व शाखा से हरिश गोस्वामी, एआरआई आदि उपस्थित थे। श्री गोस्वामी ने बताया कि आज शिविर में नागरिकों अच्छी रुचि दिखाई और 3 लाख 54 हजार से अधिक के नागरिकों द्वारा कर जमा किए गए। जिसमें चैक की राशि भी शामिल है। 

कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि 23 फरवरी को मंडी गेट के सामने शंकर मंदिर के पास आईटीआई पर वार्ड 13, 14,15, 16, 17 और 18, 24 फरवरी को एसपीएम गेट 4 के सामने वार्ड 20, 21, 22, 23, 24, 25, 25 फरवरी काली मंदिर चौक ग्वालटोली में वार्ड 29, 30, 31, 32, 33 और वार्ड 19 के लिए शिविर लगाए जाएंगे। 

अपनी समस्याओं का समाधान कराएं 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत आपके द्वार नगरपालिका की टीम पहुंच रही है। सभी वार्डों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जिसमें नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान कराएं साथ ही अपने टैक्स जमा कर नगर विकास में सहभागी बनें। आपके द्वारा दिए गए टैक्स से ही नगर विकास संभव हो पाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here