मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
अखंड निराहारी दादा गुरू का आगमन बांद्राभान संगम तट पर होगा
बांद्राभान स्थित दिवस बसेरे में आयोजित कार्यक्रम में पधारकर धर्मलाभ लें एवं भंडारा प्रसादी ग्रहण करें
नर्मदापुरम्। मां नर्मदा के उत्तरी तट बांद्राभान संगम पर अखंड निराहारी सिद्ध महायोगी दादा गुरु का नर्मदा परिक्रमा में आगमन कल शुक्रवार को होगा। उनके आगमन को लेकर भक्तगणों द्वारा जोर दार तैयारी की जा रही है।
भक्तों के लिए बांद्राभान स्थित दिवस बसेरा में सुबह 11 बजे से विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं समस्त भक्तगणों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि बांद्राभान स्थित दिवस बसेरे में आयोजित कार्यक्रम में पधारकर धर्मलाभ लें एवं भंडारा प्रसादी ग्रहण करें।

No comments:
Post a Comment