नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा की गई जनसुनवाई सड़क बनवाने, पेड़ छंटवाने, पीएम आवास के लिए आए आवेदन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 26 February 2026

नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा की गई जनसुनवाई सड़क बनवाने, पेड़ छंटवाने, पीएम आवास के लिए आए आवेदन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा की गई जनसुनवाई  

सड़क बनवाने, पेड़ छंटवाने, पीएम आवास के लिए आए आवेदन 


नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा प्रति गुरूवार की तरह आज भी नपा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान लोगों की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में जो भी शिकायतें और समस्याएं आती हैं उनका तत्काल प्रभाव से निराकरण करें। 

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर जनसुनवाई की शुरूआत की गई है जिससे नागरिकों को सीधा लाभ हो रहा है। गुरूवार को सुनवाई में 10-12 आवेदन आए हैं। जनसुनवाई में सफाई व्यवस्था, पानी निकासी और पेड़ छंटवाने, अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित शिकायतें आई थी। अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया गया। साथ कुछ आवेदनों की जांच उपरांत समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। वार्ड नंबर 30 की महिला अपनी अनुकंपा नियुक्ति के लिए आई थी।  उपरांत निराकरण करने के निर्देश दिए गए।  जनसुनवाई के दौरान, पार्षद राहुल गौर, पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर, उपयंत्री दीक्षा तिवारी, रीना गुप्ता, आयुषी रिछारिया के साथ ही नपा के कर्मचारी  राखी चौकसे, मंजू मालवीय, सुनीता गबई, नंदा संतोरे, अर्चना मंडल, संदीप यादव सहित नपा का स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा  नर्मदापुरम । कन्हैयालाल वर्मा(लोधी) पूर्व सरपंच बने अख...

Post Top Ad

Responsive Ads Here