ट्राइडेंट ग्रुप की सीएसआर पहल-- निर्मल नर्मदा अभियान के तहत बुधनी ब्रिज घाट पर सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न बुधनी ब्रिज घाट पर सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 February 2026

ट्राइडेंट ग्रुप की सीएसआर पहल-- निर्मल नर्मदा अभियान के तहत बुधनी ब्रिज घाट पर सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न बुधनी ब्रिज घाट पर सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


ट्राइडेंट ग्रुप की सीएसआर पहल-- 

निर्मल नर्मदा अभियान के तहत बुधनी ब्रिज घाट पर सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न 

 बुधनी ब्रिज घाट पर सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया 


नर्मदापुरम। ट्राइडेंट ग्रुप के चेयमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता एवं सीएसआर प्रमुख श्रीमती मधु गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान का आयोजन बुधनी ब्रिज घाट पर पवित्र नर्मदा नदी के तट पर किया गया।

इस सफाई अभियान में कंपनी के 150 से अधिक स्वयंसेवकों एवं प्रबंधन टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर घाट क्षेत्र की सफाई की, 6 ट्रॉली 100 बैग्स कचरा एकत्रित किया, और कचरा को अपशिष्ट प्रबंधन विभाग को सौंप दिया तथा पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस पहल का उद्देश्य नर्मदा नदी की स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा समाज को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना था। स्वयंसेवकों ने टीम भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रबंधन टीम ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में सतत प्रयास है। ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान ने स्थानीय नागरिकों को भी नदी और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान ट्राइडेंट ग्रुप की सामाजिक प्रतिबद्धता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।


No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा  नर्मदापुरम । कन्हैयालाल वर्मा(लोधी) पूर्व सरपंच बने अख...

Post Top Ad

Responsive Ads Here