आमखेड़ी में चल रही भागवत में बाल चरित्र की लीला भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रोता उमड़ रहे हैं - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 February 2026

आमखेड़ी में चल रही भागवत में बाल चरित्र की लीला भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रोता उमड़ रहे हैं


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


आमखेड़ी में चल रही भागवत में बाल चरित्र की लीला

भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रोता उमड़ रहे हैं 


नर्मदापुरम। जिले के माखन नगर विकासखंड के गांव आमखेड़ी में चल रही भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रोता उमड़ रहे हैं। कथा में गुरुवार को भगवान की बाल लीलाओं के प्रसंग का वर्णन बहुत ही भावपूर्ण तरीके से कथा व्यास पंडित सद्भाव तिवारी ने किया। 

भगवान की लीलाओ का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने कंस के अत्याचार से बृजवासियों को बचाने के लिए अनेक प्रकार की लीलाएं की। भगवान ने इंद्र के अहंकार का शमन करने लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया और लोगों को रक्षा की। उन्होंने इस लीला के माध्यम से हमे पर्यावरण संरक्षण का भीए संदेश दिया। 

उन्होंने कहा का हरेक चरित्र और लीला हमें कोई न कोई संदेश देती है। हमें उस कथा या चरित्र के भाव को और उसमें छिपे संदेश को समझना चाहिए। बाल लीलाओं के उपरांत, महारास, कंस वध, ओर रुक्मिणी मंगल प्रसंग की कथा भी हुई। इसी दौरान भगवान ने उद्धव जी को भी बताया कि प्रेम सबसे ऊपर है। शनिवार को कथा का विश्राम होगा।

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा  नर्मदापुरम । कन्हैयालाल वर्मा(लोधी) पूर्व सरपंच बने अख...

Post Top Ad

Responsive Ads Here