वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत में कुल 2121 प्रकरण में से 2114 प्रकरणों का निराकरण एवं 12,98,42,046 राशि का अवार्ड पारित 14 मार्च 2026 को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन कुल 864 लंबित प्रकरणों में से 857 प्रकरणों का निराकरण एवं राशि रू. 1,12,42,24,33 का अवार्ड पारित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों 1257 का निराकरण कुल राशि रू. 17419612 अवार्ड राशि पारित किया गया एवं 3896 पक्षकारगण लाभान्वित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 March 2026

वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत में कुल 2121 प्रकरण में से 2114 प्रकरणों का निराकरण एवं 12,98,42,046 राशि का अवार्ड पारित 14 मार्च 2026 को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन कुल 864 लंबित प्रकरणों में से 857 प्रकरणों का निराकरण एवं राशि रू. 1,12,42,24,33 का अवार्ड पारित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों 1257 का निराकरण कुल राशि रू. 17419612 अवार्ड राशि पारित किया गया एवं 3896 पक्षकारगण लाभान्वित




मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत में कुल 2121 प्रकरण में से 2114 प्रकरणों का निराकरण एवं 12,98,42,046 राशि का अवार्ड पारित

14 मार्च 2026 को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन

कुल 864 लंबित प्रकरणों में से 857 प्रकरणों का निराकरण एवं राशि रू. 1,12,42,24,33 का अवार्ड पारित एवं

 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों 1257 का निराकरण कुल राशि रू. 17419612 अवार्ड राशि पारित किया गया एवं 3896 पक्षकारगण लाभान्वित


नर्मदापुरम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा जिला न्यायालय नर्मदापुरम सहित तहसील न्यायायालयों इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनी मालवा में किया गया। नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन एवं शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत होने वाले प्रकरणों के निराकरण हेतु 24 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया था जिनके द्वारा न्यायालयों में रखे गये कुल लंबित प्रकरण 864 में से कुल 857 प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं राशि रू. 11,24,22,433 / (ग्यारह करोड चौबीस लाख बाईस हजार चार सौ तैतीस रू.मात्र) का अवार्ड पारित किया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल प्रीलिटिगेशन 1257 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें कुल 1257 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें राशि रू. 17419612/-(एक करोड चौहत्तर लाख उन्नीस हजार छः सौ बारह रू. मात्र) अवार्ड राशि पारित की गयी, एवं 3896 व्यक्ति लाभान्वित हुये।

न्यायाधीश / सचिव विजय कुमार पाठक ने बताया कि इस लोक अदालत में समस्त न्यायालयों में लंबित कुल 857 प्रकरण निराकृत हुये है। लबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के कुल 2114 प्रकरणों का निराकरण हुआ। नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में अधिवक्तागण का सहयोग सराहनीय रहा।



No comments:

Post a Comment

पचमढ़ी के होटल-ढाबों में एलपीजी उपयोग की जांच एसडीएम पिपरिया के निर्देशन में राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पचमढ़ी के होटल-ढाबों में एलपीजी उपयोग की जांच एसडीएम पिपरिया के निर्देशन में राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई नर्मदा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here