एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ
चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया
आरोपियो से 23000 रूपये नगदी ओर सोने चांदी के जेवरात बरामद किए
पिपरिया। थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया के द्वारा थानाक्षेत्र में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया गया पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी
मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया के द्वारा थानाक्षेत्र में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया गया। 28-29 मार्च की दरमियानी रात्रि गश्त के दौरान पुलिस कर्मियो को देखकर 03 व्यक्ति भागने लगे तो पुलिस कर्मियो द्वारा उनका पीछा कर उनको पकडा गया कडाई से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि हम लोग चोरी करने के उदेश्य से घूम रहे थे पूछताछ पर अपना नाम इब्राहिम उर्फ इल्लम पिता नफीस शाह निवासी टावर मोहल्ला पिपरिया, नेतराज पिता देवेन्द्र कौरव निवासी लिलवानी गाडरवाडा,अशरफ खान निवासी पिपरिया,भरतू उर्फ भरत पिता श्रीराम कहार निवासी सिधी कालोनी गाडरवाडा का होना बताया थाने क्षेत्र के अन्र्तगत हुई चोरी के बारे में पूछताछ कि गई तो उन्होने पहले भी चोरी करना स्वीकार किया। थाना स्टेशन रोड पिपरिया के अपराध क्रमांक 393/25 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस, अपराध कमांक 05/26 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस, अपराध कमांक 47/26 धारा 331 (4).305 (ए) बीएनएस, अपराध कमांक 82/26 धारा 331 (4).305 (ए) बीएनएस, का अपराध पंजीबध्द होकर विवेचना में है आरोपियो से उक्त अपराधो मे चोरी गया मशरूका नगदी व जेवर के सबंध में पूछताछ कर मशरूका बरामद किया गया आरोपियो से 23000 रूपये नगदी ओर सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

No comments:
Post a Comment