कलेक्टर के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही 44 नमूने जांच हेतु भेजे, 7 कारोबारियों को नोटिस जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 2 March 2026

कलेक्टर के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही 44 नमूने जांच हेतु भेजे, 7 कारोबारियों को नोटिस जारी



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही

44 नमूने जांच हेतु भेजे, 7 कारोबारियों को नोटिस जारी


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न तहसीलों में सघन जांच एवं कार्रवाई की गई। कार्रवाई का उद्देश्य आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। 

तहसील पिपरिया में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा बीकानेर मिष्ठान भंडार से मगज के लड्डू एवं मावा, सपना स्वीट्स से कलाकंद, राजस्थान स्वीट्स से रसगुल्ला तथा साहू बेकरी से कुकीज एवं नमकीन के नमूने लिए गए। इसी प्रकार तहसील सोहागपुर में न्यू बीकानेर मिष्ठान भंडार, श्री बीकानेर मिष्ठान भंडार एवं कमानी गेट स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

तहसील सिवनी मालवा में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा राजस्थान स्वीट्स, आसी आइसक्रीम एवं कंचन मावा से विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए। साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की गई। जिला प्रशासन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वास्थ्यकर एवं स्वच्छ वातावरण में मिठाई एवं नमकीन तैयार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अब तक जिले में कुल 44 नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। अनियमितता पाए जाने पर 7 खाद्य कारोबारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान आमजन की सेहत से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here