साइबर फ्राड के प्रति किया सचेत, बचत की सलाह दी समेरिटंस में वित्तीय जागरूकता नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 16 March 2026

साइबर फ्राड के प्रति किया सचेत, बचत की सलाह दी समेरिटंस में वित्तीय जागरूकता नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


साइबर फ्राड के प्रति किया सचेत, बचत की सलाह दी 

समेरिटंस में वित्तीय जागरूकता नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति


नर्मदापुरम। जीवन में बचत करना बहुत जरूरी है। बचत की राशि जीवन में आने वाले संकटों के दौरान हमारे और हमारे परिवार के काम आती है। इसके अलावा हमें जीवन में साइबर अपराध करने वालों से भी सावधान रहना चाहिए। यह संदेश सोमवार को समेरिटंस विद्यालय चक्कर रोड मालाखेड़ी में आयोजित एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया। 

नुक्कड़ नाटक का आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक और बजाज फाइनेंस के सहयोग से किया गया था।आयोजक टीम के संदीप साहू, संजय शर्मा और प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में हरेक परिवार को वित्तीय नियोजन अवश्य करना चाहिए। साथ की साइबर अपराधों से भी बचने के लिए अपनी निजी जानकारी और ओटीपी कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, प्रभारी अधिकारी राजेंद्र रघुवंशी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here