पुलिस ने सायबर फ्रॉड करने वाले शातिर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर सायबर फ्रॉड का किया खुलासा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 13 March 2026

पुलिस ने सायबर फ्रॉड करने वाले शातिर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर सायबर फ्रॉड का किया खुलासा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



 पुलिस ने सायबर फ्रॉड करने वाले शातिर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर सायबर फ्रॉड का किया खुलासा


नर्मदा पुरम। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  29 दिसंबर 25 को आवेदक अजीज खान पिता जमा खान उम्र 72 साल निवासी जयप्रकाश वार्ड पिपरिया द्वारा आवेदन पत्र दिया।  अज्ञात व्यक्ति द्वारा yono एप्लिकेशन डाउनलोड करने के नाम पर से 2,99,448 रूपये का ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है 

आवेदन पत्र के अवलोकन पर अज्ञात आरोपी का कृत्य धारा 318(4) BNS के तहत दंडनीय पाया जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  साई कृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में टीम गठित आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया था। 

विवेचना के दौरान बैंक एवं तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से अज्ञात आरोपी की पतारसी की गई आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर इमाम पिता मोहम्मद जहांगीर आलम उम्र 20 साल निवासी अलीगंज रोड गया बिहार के रूप मे हुई जिसकी तलाश के लिये टीम भेजकर आरोपी मोहम्मद जफर इमाम को गया बिहार से अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। शुक्रवार को आरोपी मोहम्मद जफर इमाम पिता मोहम्मद जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर न्यायालय पिपरिया के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड तथा उसके गिरोह के संबध मे जानकारी ली जा रही है।

No comments:

Post a Comment

पुलिस ने सायबर फ्रॉड करने वाले शातिर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर सायबर फ्रॉड का किया खुलासा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   पुलिस ने सायबर फ्रॉड करने वाले शातिर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर सायबर फ्रॉड का किया खुलासा नर्मदा पुरम। पुलिस से...

Post Top Ad

Responsive Ads Here