मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
तवानगर थाना क्षेत्र में हुई दो लूट की घटनाओं के तीनों आरोपियों को पुलिस ने एक घंटे में किया गिरफ्तार
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तवानगर उनि संजय पाण्डे द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।
फरियादी साहबलाल पिता बाबूलाल भूसारे उम्र 60 वर्ष निवासी पिपरिया कला ने अपनी पत्नी फूलवती बाई के साथ थाना तवानगर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे मोटर साइकिल से रिश्तेदारी ग्राम चांदौन से घर पिपरिया कला लौट रहे थे। शाम करीब 06:00 बजे चौरासी बाबा मोड़ पर जंगल में पहुंचने पर एक मोटर साइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटर साइकिल रोकी और फरियादी का विवो कंपनी का मोबाइल तथा उसकी पत्नी के पर्स में रखे 6000 रुपये लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना तवानगर में अपराध क्र. 12/ 26 धारा 309 (4) बीएनएस दर्ज किया गया। कुछ ही देर बाद ग्राम घोघरी निवासी रामेश्वर भल्लावी पिता सुमेर सिंह भल्लावी ने भी थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि वे शाम करीब 7:00 बजे खेत से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर चौतरा वाली माता मंदिर के पास एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लड़कों ने उन्हें रोका और डराकर धमकाकर फरियादी का ओप्पो कंपनी का मोबाइल तथा जेब में रखे 500 रुपये लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 13/ 26 धारा 309 (4) बीएनएस दर्ज कर विवेचना आरंभ की गई। एक घंटे के अंतराल में हुई दोनों घटनाओं के संबंध में थाना प्रभारी तवानगर द्वारा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये। थाना प्रभारी तवानगर द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पृथक-पृथक टीमें बनाकर खोजबीन शुरु की गई। अनुसंधान टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं आम ग्रामीणों के सहयोग से संदेही व्यक्तियों को चिन्हित कर निम्नलिखित आरोपियों को रात्रि में ही हिरासत में ले लिया है।
01 - राहूल बाथरे पिता बैजनाथ बाथरे उम्र 24 वर्ष निवासी भिलाड़िया बरेली हाल गजपुर।
02 - खुमान सिंह उर्फ पिट्ट सिसोदिया उम्र 30 वर्ष निवासी गजपुर थाना रामपुरगुर्रा।
03 - निखिल मालवीय पिता विष्णुप्रसाद मालवीय उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी वार्ड सोहागपुर।
पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाएं कारित करना स्वीकार किया। उनसे लूटे गए दोनों मोबाइल, नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका मूल्य 50,000 रुपये जप्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण टीम को 20,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तवानगर उनि संजय पाण्डे द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तवानगर उनि संजय पाण्डे, सउनि कमलेश कवड़े, प्र.आर. 260 हेमंत सिंह, आर. 891 संजय नरें, आर. 848 सुरेश धुर्वे, आर. 900 अनिल उइके, सायबर सेल से आरक्षक 905 संदीप, आर. 907 दीपेश एवं रक्षा समिति सदस्य अनिल विश्वकर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment