नपा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन नागरिकों ने 87 लाख 65 हजार से अधिक का टैक्स किया जमा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 March 2026

नपा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन नागरिकों ने 87 लाख 65 हजार से अधिक का टैक्स किया जमा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

नपा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 

नागरिकों ने 87 लाख 65 हजार से अधिक का टैक्स किया जमा   


नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद में लगी नेशनल लोक अदालत में नागरिकों ने टेक्स जमा करने में अपना रुझान दिखाया। सुबह 10.30 बजे से कर कलेक्शन टेबिल पर नागरिकों ने देर शाम तक अपने विभिन्न प्रकार के कर जमा किए और नेशनल लोक अदालत में मिलने वाली छूट का लाभ उठाया। शनिवार को नेशनल लोक अदालत में नागरिकों ने करीब 87 लाख  65 हजार से अधिक की राशि कर के रूप में जमा की। 

राजस्व शाखा के हरीश गोस्वामी ने बताया कि आज नपा परिसर में लगी नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को बैठने, पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कर जमा करने आने वाले लोगों से चर्चा भी की। कर जमा करने में समूची राजस्व टीम लगी रही।

श्री गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को नेशनल लोक अदालत में कुल 87 लाख 65 हजार 118 रुपए जमा किए गए। जिसमें संपत्तिकर 70 लाख 608 रुपए, जलकर 4 लाख 50 हजार 260, दुकान किराया 2 लाख 56 हजार 900 रुपए, विविध कर 1 लाख 5 हजार 116 रुपए  और चैक से प्राप्त 9 लाख 52 हजार 234 रुपए शामिल  है।

No comments:

Post a Comment

पचमढ़ी के होटल-ढाबों में एलपीजी उपयोग की जांच एसडीएम पिपरिया के निर्देशन में राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पचमढ़ी के होटल-ढाबों में एलपीजी उपयोग की जांच एसडीएम पिपरिया के निर्देशन में राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई नर्मदा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here