एन ई एस महाविद्यालय में जिला स्तरीय शिक्षक-कर्मचारी खेल प्रतियोगिता सम्पन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 11 March 2026

एन ई एस महाविद्यालय में जिला स्तरीय शिक्षक-कर्मचारी खेल प्रतियोगिता सम्पन्न


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


एन ई एस महाविद्यालय में जिला स्तरीय शिक्षक-कर्मचारी खेल प्रतियोगिता सम्पन्न


नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश शासन की उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक-कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 मार्च 2026 को नर्मदापुरम स्थित महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन, शतरंज एवं टेबल टेनिस के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी किया गया।

इस प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बाबई, शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम, शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी, शासकीय पीएम श्री महाविद्यालय हरदा तथा शासकीय महाविद्यालय पचमढ़ी के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ रविशंकर मिश्रा, प्रवीण मीना अंबिका राजपूत तथा सुश्री रिया केवट की विशेष भूमिका रही। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here