गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने वालों की लग रही भीड़ एलपीजी गैस सिलेंडर के कारण लोग हो रहे परेशान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 March 2026

गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने वालों की लग रही भीड़ एलपीजी गैस सिलेंडर के कारण लोग हो रहे परेशान


 


 गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने वालों की लग रही भीड़ 

एलपीजी गैस सिलेंडर के कारण लोग हो रहे परेशान


नर्मदा पुरम। ईरान युद्ध के चलते LPG गैस की किल्लत नजर आने लगी है। युद्ध के चलते इसका असर साफ दिख रहा है। देश भर में कई स्थानों पर गैस सिलेंडरों के लिए मारामारी दिख रही है। हकीकत यह भी है कि कहीं गैस सिलेंडर चोरी हो रहे हैं, तो कहीं गैस भरवाने के लिए लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई आसानी से देखी जा सकती हैं। हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सर्वर और गैस की बुकिंग नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है आगामी दिनों मे सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

सूत्रों की मानें तो प्रदेश में बीते 3 दिन से कामर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप्प है। वहीं अब घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15 प्रतिशत गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है, जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी।

गौरतलब है कि अमेरिका- इजरायल और ईरान में छिड़े जंगी युद्ध के बीच भारत में LPG गैस की सप्लाई ठप्प सी हो गई है। इसी वजह से देश में संकट गहराता जा रहा है और सैंकड़ों लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। आलम यह है कि जिनके घरों में गैस खत्म हो गया है, वे नया सिलेंडर पाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ कॉमर्शियल सिलेंडर में वृद्धि के बावजूद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण कई फूड स्टॉलों पर ताले लटक गए हैं।

 रसोई गैस की कीमत बढ़ने की आशंका के चलते गैस एजेंसियों और गोदामों पर लोगों की भीड़ बढ़ी है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की खबरों के बाद लोगों में गैस सिलेंडर महंगा होने के बाद उपलब्धता का डर भरा गया है। इसी आशंका के कारण कई लोग पहले से ही सिलेंडर भरवाने और अतिरिक्त गैस लेने के लिए गैस गोदामों की ओर पहुंचने लगे हैं।

शहर के विभिन्न गैस वितरण केंद्रों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई स्थानों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, इसलिए वे पहले से ही गैस सिलेंडर ले लेना चाहते हैं।

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार फिलहाल गैस की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण गोदामों पर भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराहट में अतिरिक्त सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है। वहीं प्रशासन की ओर से भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।


No comments:

Post a Comment

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री श्री राजपूत नर्मदापुरम जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने पर 07 सिलेंडर जप्त

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री श्री राजपूत नर्मदापुरम जिले में घरे...

Post Top Ad

Responsive Ads Here