पचमढ़ी के होटल-ढाबों में एलपीजी उपयोग की जांच एसडीएम पिपरिया के निर्देशन में राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 March 2026

पचमढ़ी के होटल-ढाबों में एलपीजी उपयोग की जांच एसडीएम पिपरिया के निर्देशन में राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पचमढ़ी के होटल-ढाबों में एलपीजी उपयोग की जांच

एसडीएम पिपरिया के निर्देशन में राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


नर्मदापुरम।  कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार शनिवार 14 मार्च को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिपरिया एसडीएम के नेतृत्व में पचमढ़ी क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं चाय दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान घरेलू एलपीजी गैस के उपयोग संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई। टीम द्वारा नटराज होटल, इंडियन कॉफी हाउस, पलाश होटल, ताज होटल, होटल इंद्रप्रस्थ, होटल साक्षी, लक्ष्मण होटल, होटल पांडव, होटल कचनार, होटल देशी तड़का, मनोहर टी स्टॉल, रेड चिली कैफे तथा यादव टी स्टॉल सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान सभी होटल संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग को लेकर हिदायत दी गई तथा निर्देशित किया गया कि भविष्य में यदि कहीं घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान टीम ने काबरा गैस एजेंसी (एचपी) पहुंचकर वहां की भंडारण व्यवस्था, गैस आपूर्ति एवं उपलब्ध स्टॉक की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment

पचमढ़ी के होटल-ढाबों में एलपीजी उपयोग की जांच एसडीएम पिपरिया के निर्देशन में राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पचमढ़ी के होटल-ढाबों में एलपीजी उपयोग की जांच एसडीएम पिपरिया के निर्देशन में राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई नर्मदा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here