मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
समेरिटन्स विद्यालय के बच्चों ने फिर सिद्ध की श्रेष्ठता
तीनों विद्यालयों का 10वीं और 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में समेरिटंस ग्रुप के बच्चों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठ सिद्ध की। समूह के नर्मदापुरम स्थित जुमेराती, माखननगर और सोहागपुर सभी तीनों विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में हर्ष का वातावरण छा गया। रिजल्ट घोषित होते ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने अभिभावकों सहित विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों के साथ अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने भी बच्चों को मिठाइयां खिलाई बच्चों ने विद्यालय में जमकर सफलता का जश्न मनाया।
ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने भी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
समूह के सोहागपुर विद्यालय में कक्षा 10वीं में चार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जो सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। माता महाकाली परिसर नर्मदापुरम परिणाम
कक्षा 10 वीं के परिणाम
कुल विद्यार्थी 26
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 24
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 2
टॉपर्स
प्रतीक राय 90 प्रतिशत
राधिका चौहान 89 प्रतिशत
सजल राजपूत 89 प्रतिशत
कक्षा 12 वीं के परिणाम
कुल विद्यार्थी 33
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 33
टॉपर्स
मैथ्स अवनी गोहिया 96 प्रतिशत
बायोलॉजी कमलेश चावरे 86 प्रतिशत
कॉमर्स जानवी कहार 93 प्रतिशत
-------------------
आञ्जनेय परिसर माखननगर के परीक्षा परिणाम
कक्षा 10 वीं के परिणाम
कुल विद्यार्थी 59
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 53
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 6
टॉपर्स
पायल मीना 97 प्रतिशत
अन्वेषा साहू 94 प्रतिशत
अनुष्का साहू 94 प्रतिशत
-------------------
कक्षा 12 वीं के परिणाम
कुल विद्यार्थी 56
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 53
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 3
टॉपर्स
मैथ्स अंजलि मेहरा 91 प्रतिशत
बायोलॉजी माही मीना 94 प्रतिशत
कॉमर्स परिधि मीना 91 प्रतिशत
ह्यूमैनिटी गौरी आचार्य 81 प्रतिशत
-------------------

No comments:
Post a Comment