जिले भर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत परिसर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 14 April 2026

जिले भर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत परिसर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 जिले भर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत परिसर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम


नर्मदापुरम/ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर मंगलवार को जनपद पंचायत नर्मदापुरम परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर सोमेश मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एडीएम अनिल जैन, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, एसडीएम जय सोलंकी, सहायक आयुक्त विवेक नागवंशी एवं क्षेत्र संयोजक हर्षित कौरव सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बच्चों एवं छात्राओं द्वारा नृत्य, नाटक, भाषण एवं डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। महाविद्यालयीन नवीन कन्या छात्रावास आईटीआई द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। वहीं महाविद्यालयीन जनजातीय कन्या छात्रावास आनंदनगर, नर्मदापुरम द्वारा समूह गान एवं भाषण तथा महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, नेहरू पार्क, नर्मदापुरम द्वारा समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम के पूर्व कलेक्टर सोमेश मिश्रा जिला अजाक्स संघ द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदापुरम स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। साथ ही मंच पर भगवान बुद्ध एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एडीएम अनिल जैन, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह सहित अजाक्स संघ के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बुद्ध वंदना कर बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here