मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सीएसआर के तहत वर्धमान फैब्रिक्स ने जिला चिकित्सालय को 600 बेडशीट एवं पिलो कवर दिए
नर्मदापुरम// नर्मदापुरम में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी द्वारा जिला चिकित्सालय को 600 बेडशीट एवं पिलो कवर प्रदान किए गए। यह सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा, महेंद्र यादव एवं वर्धमान परिवार से दीपक राणा, शोएब मिर्जा, दीपक सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की ओर से सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कमले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) डॉ. सृजन सिंह सेंगर, आरएमओ डॉ. गजेन्द्र यादव, डॉ. अखिलेश सिंघल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे। सभी उपस्थित जनों ने वर्धमान फैब्रिक्स, बुधनी द्वारा किए गए इस सराहनीय सहयोग की प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

No comments:
Post a Comment