संभागीय क्रिकेट प्रतिभा सम्मान समारोह बुधवार को - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 14 April 2026

संभागीय क्रिकेट प्रतिभा सम्मान समारोह बुधवार को


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


संभागीय क्रिकेट प्रतिभा सम्मान समारोह बुधवार को 


नर्मदा पुरम। शहर के सबसे पुराने क्लबो मे से एक मिराज क्रिकेट क्लब द्वारा संभागीय क्रिकेट प्रतिभाओ का बुधवार को स्थानीय दिव्य परिसर मे सम्मान किया जायेगा। क्लब से जुड़े योगेश परसाई ने बताया की विगत वर्षो मे संभागीय खिलाडियों द्वारा राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ मे अपना जोहर दिखाया है, जिसके लिए मिराज क्लब उन्हे सम्मानित करेगा।

 इनके अलावा संभागीय क्रिकेट टीम को मप्र विजेता बनने पर और विभिन्न माध्यमो से या क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमी के माध्यम से क्रिकेट के विस्तार के लिए कार्य करने वालो को भी सम्मानित किया जावेगा। स्व जे एल वर्मा को मरणोपरान्त लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित कर उनके क्रिकेट के लिए प्रयासों का याद कर सम्मानित किया जावेगा ये अवार्ड उनके परिजनों को दिया जावेगा। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मप्र क्रिकेट एसोसिएशन एवं नर्मदापुरम संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं खिलाडी मौजूद रहेंगे। मिराज क्लब के सदस्यों द्वारा सभी से कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here