मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
कानन इको क्लब ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया
नर्मदापुरम- शासकीय ईएफए एस एन जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम के "कानन इको क्लब" के द्वारा *जल गंगा संवर्धन अभियान* के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन संस्था में किया गया, *जल गंगा संवर्धन अभियान* भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत समाज के लोगों को जल के संवर्धन और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है इसके अंतर्गत स्वच्छ जल की उपलब्धता एवं पेयजलों के स्रोतों का संरक्षण भी शामिल है।
कार्यक्रम में संस्था में छात्रों को जल संवर्धन एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को जल गंगा संवर्धन अभियान से परिचित कराया गया एवं छात्रों को पुरस्कार भी किया गया।
इस अवसर पर संस्था में पानी की टंकी की सफाई एवं ठंडा पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पियाऊ का भी संचालन प्रारंभ कराया गया, कार्यक्रम के अंत में समस्त छात्रों एवं शिक्षकों को जल संवर्धन की शपथ भी दिलाई गई इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य संदीप शुक्ला प्रभारी जयकुमार वर्मा संस्था में पदस्थ श्रीमती सारिका शर्मा एवं समस्त शिक्षक गण एवं छात्र सम्मिलित हुए।

No comments:
Post a Comment