उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षक की बात मानना जरूरी, खूब खेलो और आनंद के साथ पढ़ो –अभिषेक राजन एएसपी श्री राजन ने द चैम्प्स फन स्कूल में किया जिले के प्रथम सिंथेटिक टर्फ का उद्घाटन विद्यालय का वातावरण खेल भावना और उत्साह से सराबोर हो गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 17 April 2026

उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षक की बात मानना जरूरी, खूब खेलो और आनंद के साथ पढ़ो –अभिषेक राजन एएसपी श्री राजन ने द चैम्प्स फन स्कूल में किया जिले के प्रथम सिंथेटिक टर्फ का उद्घाटन विद्यालय का वातावरण खेल भावना और उत्साह से सराबोर हो गया




मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षक की बात मानना जरूरी,  खूब खेलो और आनंद के साथ पढ़ो –अभिषेक राजन एएसपी

श्री राजन ने द चैम्प्स फन स्कूल में किया जिले के प्रथम सिंथेटिक टर्फ का उद्घाटन

विद्यालय का वातावरण खेल भावना और उत्साह से सराबोर हो गया 



नर्मदा पुरम। ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल में सिंथेटिक टर्फ एवं नए प्ले जोन का उद्घाटन मुख्य अतिथि एएसपी अभिषेक राजन ने डायरेक्टर सुभाशीष चटर्जी व श्रीमती जूही चटर्जी, प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया।

उत्साह, ऊर्जा और जागरूकता से भरपूर वातावरण के बीच आज विद्यालय में सिंथेटिक टर्फ एवं नए प्ले जोन का भव्य उद्घाटन ए.एस.पी अभिषेक राजन के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियाँ जैसे रस्साकशी, क्रिकेट एवं कराटे का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। विद्यालय का वातावरण खेल भावना और उत्साह से सराबोर हो उठा। मुख्य अतिथि एएसपी अभिषेक राजन भी बच्चों के साथ क्रिकेट खेल का आनंद लिया।

इसके उपरांत सभी विद्यार्थी रामायण हॉल में एकत्रित हुए, जहाँ कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि  बच्चों के शारीरिक विकास में टर्फ मैदान का विशेष महत्व को देखते हुए विद्यालय में सिंथेटिक टर्फ बनाया गया है। टर्फ में खेलने से बच्चों के जोड़ सुरक्षित रहते हैं और शारीरिक विकास अच्छा होता है।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन को सफल बनाने में विद्यालय और शिक्षकों के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यालय में स्थापित नवीन टर्फ हेतु बच्चों समेत सभी को बधाई दी।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।नर्मदापुरम जिले के प्रथम विद्यालयीन सिंथेटिक टर्फ के उद्घाटन का कार्यक्रम उत्साह व उमंग के साथ संपन्न हुआ।  


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here