मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की कार्यवाही में शामिल हुए
नर्मदापुरम् की नारी शक्ति ने नजदीक से देखी संसद की कार्यवाही
नर्मदापुरम्। संसद में ऐतिहासिक बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने की जारी कार्यवाही को देखने के लिए संसद दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में उनके संसदीय क्षेत्र से पांच महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। जिसमें होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से प्रदेश सहकार्यालय मंत्री महिला मोर्चा ललिता पुर्विया, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा इटारसी जागृति भदौरिया, भाजपा नेत्री वंदना दुबे शामिल हैं। सभी ने संसद में होने वाली कार्यवाही को नजदीक से देखा।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नारी शक्ति वंदन के तहत शुक्रवार देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम की संसद में कार्यवाही की हम महिलाएं साक्षी बनी हैं। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि हमारे क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी की विशेष अनुशंसा पर हमें इस गौरवमयी क्षण में शामिल होने का मौका मिला है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पूर्व मंडल रोहित गौर आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment