मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
समेरिटंस विद्यालय में राजस्थानी, पहाड़ी, पंजाबी, श्रीलंकन नृत्य की छटा
साप्ताहिक कार्यशाला का रंगारंग समापन
नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से चल रही चल रही नृत्य कार्यशाला का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ। विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नृत्य कलाकारों द्वारा बच्चों को शास्त्री नृत्य और लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने सोमवार को अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मंच पर कथक, राजस्थानी लोकनृत्य, पहाड़ी लोक नृत्य, पंजाबी नृत्य और श्रीलंका नृत्य की छठ बिखर गई। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावक और दर्शन मंत्र मुक्त हो गए। ज्ञात रहे कि विद्यालय में उत्तराखंड के कलाकार तनुजा ओली, दीप्ति, निकिता गोस्वामी, अवंतिका, मालसी द्वारा बच्चों को पंजाबी नृत्य, श्रीलंका नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य, पहाड़ी लोकनृत्य सिखाया। एक सप्ताह चली कार्यशाला में विद्यालय के सौ से अधिक बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आरंभ माता सरस्वती के पूजन से हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा, आरके रघुवंशी, आरके सिंह, शिखा खम्परिया, विक्रांत खम्परिया, चंदन मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा कलाकारों का शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया जबकि आभार सिम्मी झा ने व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment