जिला प्रशासन द्वारा संभागायुक्त एवं कलेक्टर को दी गई भावस्मरणीय विदाई नागरिक सेवा ही प्रशासन का मूल उद्देश्य– संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी संभागायुक्त ने दिया अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मूल मंत्र - नागरिक हित सर्वोपरि, प्रशासनिक संवेदनशीलता से ही सुदृढ़ होती हैं व्यवस्थाएं नर्मदापुरम जिला मेरे लिए हमेशा खास रहेगा– कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना विदाई समूह के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया संदेश- कर्तव्यनिष्ठता और निष्पक्षता ही प्रशासन की पहचान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 April 2026

जिला प्रशासन द्वारा संभागायुक्त एवं कलेक्टर को दी गई भावस्मरणीय विदाई नागरिक सेवा ही प्रशासन का मूल उद्देश्य– संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी संभागायुक्त ने दिया अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मूल मंत्र - नागरिक हित सर्वोपरि, प्रशासनिक संवेदनशीलता से ही सुदृढ़ होती हैं व्यवस्थाएं नर्मदापुरम जिला मेरे लिए हमेशा खास रहेगा– कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना विदाई समूह के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया संदेश- कर्तव्यनिष्ठता और निष्पक्षता ही प्रशासन की पहचान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जिला प्रशासन द्वारा संभागायुक्त एवं कलेक्टर को दी गई भावस्मरणीय विदाई

नागरिक सेवा ही प्रशासन का मूल उद्देश्य– संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी

संभागायुक्त ने दिया अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मूल मंत्र - नागरिक हित सर्वोपरि, प्रशासनिक संवेदनशीलता से ही सुदृढ़ होती हैं व्यवस्थाएं

नर्मदापुरम जिला मेरे लिए हमेशा खास रहेगा– कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना

विदाई समूह के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया संदेश- कर्तव्यनिष्ठता और निष्पक्षता ही प्रशासन की पहचान



एके एन न्यूज नर्मदापुरम। रविवार को कलेक्टर कार्यालय के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना को उनके स्थानांतरण होने पर भावस्मरणिय विदाई दी। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्प कुछ प्रदान कर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें उनके नवीन दायित्वों में सफलताएं अर्जित किए जाने की लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। विदाई समारोह के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 

विदाई समारोह के अवसर पर नर्मदापुरम संभाग के संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारियों का प्रमुख उद्देश्य नागरिक सेवा एवं शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम पूरी ईमानदारी, सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवाएं पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं। संभागायुक्त श्री तिवारी ने कहा कि प्रशासन का यह निरंतर प्रयास होना चाहिए कि किसी भी नागरिक को प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन एवं जिम्मेदारी के साथ करें। इस दौरान श्री तिवारी ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि एक आईएएस अधिकारी के रूप में स्थानांतरण उनके प्रशासनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होता है, लेकिन प्रत्येक स्थान से जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में अधिकारी अपने घर-परिवार और सामाजिक परिवेश से दूर रहकर कार्य करते हैं, जहां उनका नागरिक सेवा का उत्साह ही उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी का कर्तव्य है कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के करे तथा प्रत्येक नागरिक के हित में समान रूप से कार्य करे।

सुश्री मीना ने नर्मदापुरम जिले को अपने लिए अत्यंत विशेष बताते हुए कहा कि यहां बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने जिले को विविधता से परिपूर्ण, संतुलित एवं मुख्यतः कृषि प्रधान बताया, जो अपने मेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है। उन्होंने जिले के अधिकारियों की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत दक्षता के साथ किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बड़े आयोजनों एवं वीआईपी मूवमेंट के सफल संचालन में प्रशासनिक टीम के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही वर्षा ऋतु के दौरान मां नर्मदा में बाढ़ प्रबंधन के दौरान किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को मिलने वाला श्रेय टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम होता है तथा प्रशंसा और आलोचना दोनों ही प्रशासनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।

संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने कहा कि उनके सानिध्य में कार्य करना अत्यंत लाभदायक एवं सीखने योग्य रहा। उन्होंने बताया कि आयुक्त श्री तिवारी के कुशल नेतृत्व में नियमित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, संभागीय बैठकों, निरीक्षणों एवं जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया। वे हर परिस्थिति में सजग रहते हुए कार्यों की बारीकी से मॉनिटरिंग करते हैं। इसके अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री मीना ने सीसीएफ, फील्ड डायरेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय एवं कार्यान्वयन के अपने अनुभव साझा किए तथा सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विदाई समारोह के दौरान सीसीएफ अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक साइ कृष्ण एस थोटा, फील्ड डायरेक्टर श्रीमती राखी नंदा, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एडिशनल एसपी अभिषेक राजन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

जिला प्रशासन द्वारा संभागायुक्त एवं कलेक्टर को दी गई भावस्मरणीय विदाई नागरिक सेवा ही प्रशासन का मूल उद्देश्य– संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी संभागायुक्त ने दिया अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मूल मंत्र - नागरिक हित सर्वोपरि, प्रशासनिक संवेदनशीलता से ही सुदृढ़ होती हैं व्यवस्थाएं नर्मदापुरम जिला मेरे लिए हमेशा खास रहेगा– कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना विदाई समूह के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया संदेश- कर्तव्यनिष्ठता और निष्पक्षता ही प्रशासन की पहचान

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जिला प्रशासन द्वारा संभागायुक्त एवं कलेक्टर को दी गई भावस्मरणीय विदाई नागरिक सेवा ही प्रशासन का मूल उद्देश्य– संभाग...

Post Top Ad

Responsive Ads Here