कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं उच्च श्रेणी लिपिक श्री पुरोहित-जिला शिक्षा अधिकारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 1 April 2026

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं उच्च श्रेणी लिपिक श्री पुरोहित-जिला शिक्षा अधिकारी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं उच्च श्रेणी लिपिक श्री पुरोहित-जिला शिक्षा अधिकारी


नर्मदापुरम। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुमेराती संकुल में उच्च श्रेणी लिपिक मनोज पुरोहित के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस भावुक विदाई कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर श्री पुरोहित के कार्यकाल की सराहना की।

 जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा, "मनोज पुरोहित  ने न केवल विद्यालय, बल्कि जिला शिक्षा कार्यालय में भी अपनी लंबी और अविस्मरणीय सेवाएँ दी हैं। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो या कार्यालयीन कार्य, उन्होंने कभी भी किसी फाइल को लंबित नहीं रखा। उनकी कार्यशैली और समय पूर्व कार्य पूरा करने की लगन आज के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है। 

विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शिवपुरिया ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि मनोज जी का स्वभाव अत्यंत सहज और मिलनसार रहा है। शिक्षकों से लेकर विद्यार्थियों तक, हर किसी की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। विद्यालय स्टाफ ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

इस दौरान अरविंद तिवारी, जुमेराती संकुल का समस्त स्टाफ और विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन भावना उपाध्याय और आभार  छाया भगत ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here