कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया सेठानी घाट क्षेत्र का निरीक्षण साफ-सफाई, पार्किंग व उचित यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 April 2026

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया सेठानी घाट क्षेत्र का निरीक्षण साफ-सफाई, पार्किंग व उचित यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया सेठानी घाट क्षेत्र का निरीक्षण 

साफ-सफाई, पार्किंग व उचित यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश


नर्मदा पुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट क्षेत्र में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घाट पहुंच मार्ग एवं घाटों पर भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने घाट पहुंच मार्ग पर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा आवारा पशुओं को गौशाला अथवा कांजी हाउस में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सेठानी घाट से लेकर मोरछली चौक तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर संचालित दुकानों को व्यवस्थित रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात में बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने निर्देशित किया कि घाट पहुंच मार्ग के समीप प्रमुख चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। साथ ही उन्होंने मुख्य मार्गों पर “रोको-टोको हेलमेट अभियान” प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिए कि राजस्व एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी बिंदुओं पर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए तथा उसका शीघ्र क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाए।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here