अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध की गई कार्यवाही, 03 डम्पर किए जप्‍त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 April 2026

अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध की गई कार्यवाही, 03 डम्पर किए जप्‍त



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध की गई कार्यवाही, 03 डम्पर किए जप्‍त


नर्मदापुरम//  कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज, राजस्व विभाग एवं पुलिस थाना माखननगर द्वारा संयुक्त रूप से 20 अप्रैल 2026 को ग्राम-आँचलखेड़ा तवा पुल, तहसील-माखननगर में 03 डम्पर क्रमशः क्रमांक-RJ 17GA 9624, MP04 HE 8411 एवं MP04 ZG 0883 को रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में रखा गया है।

कार्यवाही में दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी, सुनील गढेवाल, तहसीलदार माखननगर, कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्र० खनि निरीक्षक, हेमन्त राज सिपाही खनिज, पुलिस एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल से जनसुनवाई में दिखा नवाचार गर्मी से राहत के लिए आवेदकों को पिलाया गया शरबत कलेक्टर ने अपने समक्ष कुर्सी पर बिठाकर सुनी आवेदकों की समस्याए 121 आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने किया समाधान

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल से जनसुनवाई में दिखा नवाचार गर्मी से राहत के लिए आवेदकों को पिलाया गया शरबत कलेक्टर ने ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here