कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल से जनसुनवाई में दिखा नवाचार गर्मी से राहत के लिए आवेदकों को पिलाया गया शरबत कलेक्टर ने अपने समक्ष कुर्सी पर बिठाकर सुनी आवेदकों की समस्याए 121 आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने किया समाधान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 April 2026

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल से जनसुनवाई में दिखा नवाचार गर्मी से राहत के लिए आवेदकों को पिलाया गया शरबत कलेक्टर ने अपने समक्ष कुर्सी पर बिठाकर सुनी आवेदकों की समस्याए 121 आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने किया समाधान



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल से जनसुनवाई में दिखा नवाचार

गर्मी से राहत के लिए आवेदकों को पिलाया गया शरबत

कलेक्टर ने अपने समक्ष कुर्सी पर बिठाकर सुनी आवेदकों की समस्याए

121 आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने किया समाधान


नर्मदापुरम। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय का दृश्य कुछ अलग ही नजर आया। जनसुनवाई कक्ष में एक ओर जहां जिला स्तरीय अधिकारी एक पंक्ति में बैठकर आवेदकों की समस्याओं के निराकरण में जुटे थे, वहीं मध्य में कलेक्टर सोमेश मिश्रा वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ आवेदकों को अपने समक्ष बैठाकर उनकी समस्याएं सुनते हुए दिखाई दिए। जनसुनवाई के दौरान दूसरी पंक्ति में सभी आवेदक अपनी-अपनी बारी के अनुसार बैठे थे। आवेदकों ने क्रमवार अपनी समस्याएं कलेक्टर श्री मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन एवं अपर कलेक्टर अनिल कुमार जैन के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए यथा संभव मौके पर ही समाधान किया।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा एक नवाचार भी किया गया। उन्होंने जनसुनवाई कक्ष में ही आवेदकों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई तथा सभी को शरबत पिलवाया, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आवेदक खड़ा न रहे और सभी को क्रमवार बैठाकर उनकी समस्याएं सुनी जाएं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने समक्ष कुर्सी लगवाकर सीधे आवेदकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया। इस दौरान कुल 121 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार 21 अप्रैल से जनसुनवाई का दायरा बढ़ाते हुए इसे ग्राम पंचायत स्तर तक प्रारंभ किया गया है। अब ग्रामीण नागरिक अपनी समस्याएं नजदीकी ग्राम पंचायत में ही संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभिन्न आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान माखन नगर तहसील के कृषक अनिल कुमार दुबे ने सीमांकन प्रकरण की नकल उपलब्ध न कराए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। इस पर कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तहसीलदार माखन नगर को निर्देशित किया कि दो दिवस के भीतर सीमांकन प्रकरण की नकल तैयार कर संबंधित को उपलब्ध कराई जाए।

इसी प्रकार सोहागपुर निवासी अमित दीक्षित ने ग्राम डूडादेह स्थित अपनी कृषि भूमि के सीमांकन में विलंब की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर तिथि निर्धारित होने के बावजूद सीमांकन नहीं हुआ है। कलेक्टर ने एसडीएम सोहागपुर को निर्देश दिए कि सात दिवस के भीतर सीमांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। माखन नगर निवासी श्रीमती किरण पवार द्वारा कृषि भूमि के बंटवारे संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम नर्मदापुरम को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इटारसी तहसील के केसरी सिंह के भू-अभिलेख सुधार के आवेदन पर कलेक्टर ने तहसीलदार इटारसी को सात दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम काजलखेड़ी के संतोष कुमार के अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरण में तहसीलदार माखन नगर को एक सप्ताह में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया। नर्मदापुरम निवासी कमलेश कुमार द्वारा अवैध कब्जा हटाने, सड़क निर्माण एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर ने सीएमओ नर्मदापुरम को एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एडीएम अनिल जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, सिटी मजिस्ट्रेट  देवेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज परिहार एवं श्रीमती नीता कोरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल से जनसुनवाई में दिखा नवाचार गर्मी से राहत के लिए आवेदकों को पिलाया गया शरबत कलेक्टर ने अपने समक्ष कुर्सी पर बिठाकर सुनी आवेदकों की समस्याए 121 आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने किया समाधान

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल से जनसुनवाई में दिखा नवाचार गर्मी से राहत के लिए आवेदकों को पिलाया गया शरबत कलेक्टर ने ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here